फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   follower suicide case wife allegation on policeman for torture in bheempura station ballia

फॉलोवर आत्महत्या : पत्नी बोली - थाने में पति से कहते थे, सही से काम करो नहीं तो बीवी से करवाएंगे

Wed, 04 Sep 2019 06:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Sep 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
follower suicide case wife allegation on policeman for torture in bheempura station ballia
मृतक की पत्नी सुनीता। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के भीमपुरा थाने की रसोई में फॉलोवर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। फॉलोवर की पत्नी ने बताया कि उनके पति आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। साथ ही आरोप लगाया कि उन्हें थाने परेशान किया जाता था।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि उनके पति अनिल मौर्य को थाने में लोग यह कहते थे कि अगर तुम ठीक से ड्यूटी नहीं करोगे तो तुम्हारे बदले तुम्हारी पत्नी से नौकरी करवाएंगे। साथ ही पत्नी ने कहा कि जब वह घर आते थे, तो तनाव में रहते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : पीडब्ल्यूडी की परियोजनाओं पर लगा ब्रेक, ठेकेदारों ने काम किया बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बलिया जिले के भीमपुरा थाने के एक फॉलोवर ने सोमवार रात को थाने की रसोई में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह साथियों को हुई थी। सीओ केपी सिंह ने बताया कि फॉलोवर मानसिक रूप से कमजोर था, मामले की जांच की जा रही है। वहीं फालोवर के बहनोई मनोज मौर्य ने इस आरोप को नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि कोई दवा नहीं चलती थी।

गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी अनिल मौर्य के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। अनिल इसी पिछली माह छह अगस्त को सिकंदरपुर से ट्रांसफर होकर भीमपुरा थाने पर आया था। मंगलवार सुबह जब उसे खोजा जाने लगा तो उसका शव रसोईघर में जंगले से रस्सी के सहारे लटका मिला था।

ये भी पढ़ें : बलिया: थाने की रसोई में फॉलोवर ने खुदकुशी की, सीओ बोले- मानसिक रूप से कमजोर था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed