फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing the two crooks were arrested

फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाश दबोचे गए

Mon, 05 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 05 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Firing the two crooks were arrested
फाय‌र‌िंग
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो अंतरजनपदीय बदमाशों को शनिवार की देर रात जमुआ मोड़ के समीप दबोच लिया गया। दोनों की शिनाख्त जौनपुर के बदलापुर थाना के दुगौली खुर्द के राहुल सिंह और रोहनिया के कनकपुर के राजकुमार यादव उर्फ राजू के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से एक बाइक, दो देशी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किया है। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर राजकुमार के घर से चोरी की तीन बाइक बरामद की है। बता दें कि राहुल के खिलाफ वाराणसी, चंदौली और मिर्जामुर जिले में विभिन्न आरोपों में 13 मुकदमा दर्ज है। वहीं, राजकुमार के खिलाफ वाराणसी, भदोही और गाजीपुर में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर रामसेवक यादव ने रविवार को रोहनिया थाना में पत्रकारों को बताया कि मुखबिर से रोहनिया थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्र को सूचना मिली थी कि असलहे से लैस दो बदमाश जमुआ मोड़ की ओर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पर रोहनिया एसओ ने जमुआ मोड़ पर घेरेबंदी की और सामने से आ रहे बाइक पर सवार दो लोगों को टार्च दिखाकर रुकने का इशारा किया। इसके बावजूद बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिए।
विज्ञापन


रोहनिया थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने बदमाशों का पीछा कर जमुआ मोड़ से थोड़ी दूर पर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे दो पहिया वाहनों को लूटकर या चुराकर बेंच देते हैं। इसके साथ ही फिरौती के लिए अपहरण व लूट की घटनाओं में भी दोनों शामिल रहे हैं। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर रोहनिया पुलिस उनकी गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुट गई है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार, अजय प्रताप सिंह और बृजेश कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed