फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing on woman due to land dispute in varanasi

जमीन विवाद में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, बेटी पर भी की फायरिंग

Tue, 10 Apr 2018 06:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 10 Apr 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
Firing on woman due to land dispute in varanasi
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ के हृदयपुर गांव में सोमवार की रात घर के बाहर बैठी अंजनी पटेल (50) को बाइक और स्कूटी से आए तीन बदमाशों ने गोली मार दी। छोटी बेटी सुनीता के शोर मचाने पर बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन वह बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


गंभीर घायल अंजनी को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। भाग रहे बाइक सवार बदमाश की .32 बोर की पिस्टल और कारतूस गिर गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक वारदात का कारण गोइठहां में जमीन पर कब्जे का विवाद बताया गया है। रमदत्तपुर निवासी एक युवक को चिह्नित कर पुलिस की तीन टीमें तफ्तीश में लगी हैं। पांच संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि रात लगभग 9:15 बजे स्कूटी पर दो और बाइक पर सवार एक बदमाश घर के समीप स्थित मंदिर पर आकर रुके। फिर अंजनी के पास पहुंचे और तमंचे की मुठिया से उस पर वार करने लगे।

शोर पर उनकी बेटी सुनीता दौड़ी तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। तमंचे से निकली गोली अंजनी की बाएं आंख के ऊपर लगी और गले से होते हुए निकल गई। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने अंजनी की हालत नाजुक बताई है।

बाल्टी लेकर बदमाशों से भिड़ी थी अंजनी

Firing on woman due to land dispute in varanasi
घायल महिला को अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
असलहे से लैस बदमाशों से किसान परिवार की अंजनी पटेल बाल्टी लेकर भिड़ गई थी। बदमाशों ने जब अंजनी को भारी पड़ते देखा तो उस पर फायरिंग कर भाग निकले। वहीं, फायरिंग की घटना के बाद ग्रामीण भयभीत और माहौल तनावपूर्ण देखा गया। घटना के मद्देनजर गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।

फायरिंग की घटना के बाद अंजनी देवी के घर पर जुटे ग्रामीणों ने बताया कि उसके पति लालजी पटेल का बीते 25 वर्षों से पता नहीं है। लालजी कहां चले गए यह कोई नहीं जानता है। अंजनी देवी अपने बड़े बेटे संजय और बेटियों संगीता व सुनीता के साथ रहती थी। संजय और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि किसान परिवार की किसी से क्या रंजिश हो सकती है। कुछेक जमीनों के कब्जे का विवाद चल रहा है। इस संबंध में अंजनी और उसका बेटा संजय ही बेहतर तरीके से बता सकेंगे। इस संबंध में इंस्पेक्टर सारनाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

वो फिर आएंगे और गोली मारेंगे हमें

Firing on woman due to land dispute in varanasi
demo pic
बदमाशों की फायरिंग के दौरान बाल-बाल बची अंजनी बेटी सुनीता घंटों बाद भी सहमी हुई थी। रह-रह कर वो बेहोश हो जा रही थी और होश में आते ही कह रही थी कि वो बदमाश फिर आएंगे और हम सबको गोली मार देंगे।

वहीं, वारदात के दौरान अंजनी के हाथों दवा पी रही उसकी पोती मुस्कान भी बेहद डरी हुई थी और काफी देर तक कुछ बोल नहीं पा रही थी। फायरिंग करने वाले तीनों बदमाशों के मौके से भागने के बाद उनमें से एक रजनहिया गांव स्थित एक घर में घुस गया।

लोगों ने उसे चोर समझकर जमकर पिटाई की और नाम-पता पूछा तो खुद को उसने रमदत्तपुर निवासी बताया। पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया तो पता लगा कि वो फायरिंग करने वाले बदमाशों में शामिल था। ग्रामीणों ने इसके बाद उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं लग सका।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed