{"_id":"599b331b4f1c1b1b048b4905","slug":"firing-on-varanasi-near-kuruhauna-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरहुआं में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक धराया, तीन भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरहुआं में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक धराया, तीन भागे
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ का शोर हुआ तो रोहनिया और लंका थाने के साथ ही यूपी 100 की छह पीआरवी पहुंची मौके पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया थाना अंतर्गत कुरहुआं गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल के समीप सोमवार की रात मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस को लक्ष्य कर तीन राउंड फायरिंग कर बदमाश गजाधरपुर गांव स्थित सोनकर बस्ती में घुस गए।
पुलिस ने चारोें तरफ से घेरेबंदी कर ग्रामीणों की मदद से तारापुर निवासी बदमाश मनीष सिंह को धर दबोचा जबकि तीन अन्य भाग निकले। गिरफ्त में आए बदमाश मनीष के पास से एक असलहा और तीन कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अज्ञात स्थान पर उससे पूछताछ में जुटी थी।
कुरहुआं स्थित एक प्राइवेट स्कूल के समीप तारापुर मनीष सिंह अपने साथ के तीन बदमाशों के साथ सोमवार की रात एक बस चालक की पिटाई कर रहा था। ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे तो चारों बदमाश उनसे भिड़ गए।
विज्ञापन
इसी बीच यूपी 100 की पीआरवी आ गई तो मनीष के तीन साथी भाग निकले। पुलिस के दौड़ाने पर मनीष ने तीन राउंड फायरिंग की और भागते हुए गजाधरपुर की सोनकर बस्ती में जा छिपा।
पुलिस के साथ बदमाश का पीछा कर रहे ग्रामीणों ने मनीष सिंह को धर दबोचा और जमकर पीटते हुए बाहर निकाला। इसी बीच शोर हुआ कि बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है तो लंका और रोहनिया थाने की फोर्स के साथ यूपी 100 की छह पीआरवी मौके पर पहुंची।
गिरफ्त में आए मनीष के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसे मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।