फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing in marriage due to dance at ghazipur

डीजे पर मनचाहे गाने पर डांस की मांग, मना करने पर मारी गोली

Wed, 27 Jun 2018 02:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 27 Jun 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Firing in marriage due to dance at ghazipur
demo pic
यूपी के गाजीपुर में बारात के दौरान डीजे पर मनचाहे गाने पर डांस की मांग को लेकर दबंग युवकों ने ताबड़तोड फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे वाराणसी ले जाया गया।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर बाढ़ गांव में अमरेश चौधरी की बहन की बारात गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव से आई थी। इस मौके पर रात में करीब एक बजे दूल्हे के मामा भरौली बलिया निवासी कमला मांझी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ स्थानीय दबंग युवकों की टोली बारात में पहुंचकर डीजे की धुन पर मनचाहे गाने पर डांस के लिए दबाव बनाने लगी। इस पर गायक कलाकार कमला मांझी ने कहा कि गायकी का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद डांस का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर एक दबंग युवक ने कमला मांझी पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कमला मांझी को न लगकर बगल में बैठे उनके बेटे हेम पीयूष उर्फ मोनू (28) को कंधे में लगी। जबकि दूसरी गोली युवकों के साथी गोल्डी को जा लगी। गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई।

आनन फानन में घायल हेम पीयूष को जिला अस्पताल ले गए। बाद में वहां से परिवार के लोग वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले गए। हमलावर युवक भी अपने घायल साथी गोल्डी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

इसके बाद देर रात युवकों ने एक फर्जी कहानी गढ़कर शहर कोतवाली में जाकर बताया कि कठवामोड़ के पास गोल्डी को उसके ही गांव शेरपुर खुर्द के रहने वाले विरोधी ने गोली मारी है। उनकी कहानी पर पुलिस को शक हुआ।


पूछताछ में मामला खुलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराने आए पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की सुबह सभी को मुहम्मदाबाद पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed