फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   firing in azamgarh, one person died

आजमगढ़: बाइक से लगी बोलेरो में खरोंच, झगड़ा के बाद चली गोली, एक मौत

Sat, 29 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला/आजमगढ़ Updated Sat, 29 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
firing in azamgarh, one person died
विवाद में गोली चली, एक की मौत - फोटो : demo
आजमगढ़ जिले के  मुबारकपुर अंतर्गत बवाली मोड़ पर शुक्रवार की रात पौने दस बजे एक बाइक और बोलेरो में टक्कर के बाद हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए लोगों ने बोलेरो में तोड़फोड़ की, लेकिन उसमें सवार लोग बोलेरो से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने नाकेबंदी करके तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर रात तक हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर रहे।
देर रात बवाली मोड़ पर क्षेत्र का ही एक युवक अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। सामने से बोलेरो आ रही थी, जिसमें  पांच युवक सवार थे।

इसी बीच एक बारात भी आ जाने से बाइक सवार ने अपनी बाइक किनारे करने की कोशिश की तो बोलेरो में हल्की सी टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो में खरोंच लग जाने से बाइक सवार और गाड़ी में बैठे लोगों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


बाइक सवार के स्थानीय होने से आसपास के कई लोग उनके समर्थन में आ गए और युवकों को बोलेरो से नीचे खींचने की कोशिश की। इस पर बोलेरो में सवार एक युवक ने गोली चला दी, जो बवाली मोड़ निवासी और झगड़े में बीच बचाव कर रहे फल विक्रेता प्रकाश सोनकर (35) को लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलते ही भगदड़ मच गई और बोलेरो सवार जीयनपुर की तरफ भाग निकले। गोली लगने से प्रकाश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। क्षेत्र के लोग उसे लेकर सामुदायिक अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed