फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing after beating watchman due to delayed opening gate

नशे में धुत युवकों ने देरी से गेट खोलने पर वॉचमैन को पीटा, फायरिंग

Wed, 27 Jun 2018 02:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 27 Jun 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Firing after beating watchman due to delayed opening gate
बरामद कारतूस - फोटो : अमर उजाला
बनारस के लंका थाना अंतर्गत भगवानपुर स्थित साईं अपार्टमेंट में रहने वाले नशे में धुत मनबढ़ों ने सोमवार की देर रात गेट खोलने में देरी होने पर वाचमैन पंडित की पिटाई कर दी। इसके बाद अपार्टमेंट में रहने वाले अनमोल को निशाना बना कर उसके फ्लैट की खिड़की से और बाहर पिस्टल से छह राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


अपार्टमेंट में रहने वाले अनुराग सिंह और उसके दोस्त चंदन तिवारी व रितेश विश्वकर्मा के खिलाफ लंका थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से बरामद दो खोखा और दो कारतूस को कब्जे में लेकर सासाराम निवासी रितेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी अनमोल तिवारी अपने दो दोस्तों किशन पांडेय और प्रभात गुप्ता के साथ साईं अपार्टमेंट में किराये पर फ्लैट लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनमोल ने बताया कि सोमवार की रात अपार्टमेंट के वाचमैन पंडित के साथ भोजन कर रहा था इसी दौरान नशे में धुत अनुराग सिंह अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा और सफारी गाड़ी का हार्न बजाने लगा। इस पर वाचमैन ने कहा कि हाथ धोकर आ रहे हैं।

आरोप है कि इससे गुस्साए अनुराग और उसके दो दोस्त गेट फांद कर अंदर घुसे और चारों की बेल्ट से पिटाई करने लगे। अनमोल और उसके दोनों दोस्त अपने फ्लैट में भागे और दरवाजा बंद कर लिए।

इस पर पीछा करते हुए अनुराग और उसके दोस्तों ने अनमोल के फ्लैट की खिड़की में हाथ डालकर पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की और फिर चार राउंड हवाई फायरिंग की।

गोली चलने की आवाज सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत व्याप्त हो गया। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक अनुराग और उसके दोनों दोस्त भाग निकले थे। 

बगैर नंबर की सफारी का चारों पहिया पंचर कर भागे

Firing after beating watchman due to delayed opening gate
खोखा - फोटो : अमर उजाला
अनुराग और उसके दो दोस्त बगैर नंबर की जिस सफारी गाड़ी में सवार थे, भागने से पहले उसके चारों टायर को पंचर कर उसका सेंट्रल लॉक बंद कर गए। इस वजह से सफारी को पुलिस अपने कब्जे में नहीं ले सकी और वो जहां की तहां खड़ी है।

वहीं, चर्चा यह भी रही कि उक्त सफारी एक भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर न होने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि सफारी किसकी है। आरोपी अनुराग के गिरफ्त में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

इंस्पेक्टर लंका संजीव मिश्रा ने बताया कि एक आरोपी रितेश विश्वकर्मा गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed