{"_id":"588f01e04f1c1b0b13e7ff28","slug":"fire-in-up-college-varanasi-one-student-injurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज के मेन गेट पर तड़तड़ाई गोलियां, एक छात्र गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी कॉलेज के मेन गेट पर तड़तड़ाई गोलियां, एक छात्र गंभीर
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Mon, 30 Jan 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
तीन गोली हाथ में और एक गोली कमर में लगी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के यूपी कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर सोमवार की सुबह 11:45 बजे के लगभग चली ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। बाइक सवार दो युवक जब तेजी से भागे तो लोगों ने देखा कि एक युवक सड़क पर खून से लथपथ तड़प रहा है।
आननफानन में उसे दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे सिंह मेडिकल रेफर कर दिया गया।
कैंट क्षेत्राधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि घायल छात्र सर्वेश सिंह यूपी कालेज में बीए में पढ़ता है।
उसे चार गोली मारी गई है, तीन गोली हाथ में और एक गोली कमर में लगी है। गोली मारने वाला यूपी कालेज का पूर्व महामंत्री बताया जा रहा है।
सिंह मेडिकल के डॉक्टरों के अनुसार सर्वेश की हालत गंभीर है। उधर, गोली मारने के आरोपी पूर्व छात्रसंघ महामंत्री और उसके साथी की तलाश में कैंट पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 5 से 6 राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। वहीं, घटना के बाद कॉलेज के छात्रों में आक्रोश है। कॉलेज में छुट्टी कर दी गई है। कॉलेज कैंपस के पास तीन थानों की पुलिस मौजूद है।