फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire at a Petrol Pump in Gazipur, two bike ash, villagers beat fire brigade

गाजीपुर में पेट्रोल पंप पर लगी आग, दो बाइक राख, ग्रामीणों ने दमकलकर्मी को पीटा

Sat, 20 May 2017 06:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 20 May 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
Fire at a Petrol Pump in Gazipur, two bike ash, villagers beat fire brigade
पेट्रोल पंप लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर के भैदपुर गांव के पास स्थित एस्सार पेट्रोल पंप की एक मशीन में तकनीकी खराबी के कारण शनिवार को एकाएक आग लग गई। इस बीच पेट्रोल लेने के लिए खड़ी दो बाइकें भी आग की जद में आ गई। देखते ही देखते वे जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग लगने की खबर पुलिस को दी। पंपकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। इससे पुलिस और दमकल कर्मियों पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और एक दमकलकर्मी को मारने के लिए दौड़ा लिया। एक की पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन


उधर, बवाल की सूचना मिलते ही तहसीलदार जमानिया मौके पर पहुंचे, घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसी टीवी फुटेज भी देखा।  भैदपुर गांव के पास स्थित एस्सार पेट्रोल टंकी पर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे ताजपुर मांझा निवासी राजन कुमार वर्मा पेट्रोल भरवाने पेट्रोल टंकी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पूर्व एक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवा रहा था। इसी बीच पेट्रोल भरने वाले पेनल की पाइप में आग लग गई। देखते ही देखते आग पास खड़े दूसरे बाइक को भी अपने आगोश में ले लिया। दो बाइक सवार युवक और पेट्रोल कर्मी शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले।

आवाज सुनकर ग्रामीणों और अन्य पेट्रोल कर्मियों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में ग्रामीण और पेट्रोल कर्मी बालू की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। पेट्रोल पंप संचालक राकेश कुमार राय का कहना है कि तकनीकी खराबी से आग लगी है।


जांच चल रही है, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जबकि सेल्समैन शिव गोपाल ने बताया कि जैसे ही पेट्रोल देने वाले पाईप को बाइक की टंकी में डाला गया। अचानक पाइप में आग लग गई। मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed