फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father in law murder in mirzapur

पत्नी को विदा न करने पर ननिया ससुर को पीटकर मार डाला

Tue, 27 Feb 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 27 Feb 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Father in law murder in mirzapur
हत्या के बाद घर के बाहर लगी भीड़ । - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की विदाई नहीं करने से गुस्साए दामाद ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर अपने ननिया ससुर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने दामाद समेत तीन लोगों पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यूपी के मिर्जापुर में यह घटना हुई। जिले के अकोढ़ी के कोटार का पुरा निवासी दीनानाथ (60) के पुत्र स्वामी दास का 28 फरवरी को तिलक है।
विज्ञापन


इसमें दीनानाथ ने गोड़सर सरपत्ती में ब्याही अपनी बेटी शुभावती और लछिया का पुरा जिगना में ब्याही नतिनी रेनू को शनिवार को बुलाया था। तिलकोत्सव में शामिल होने दीनानाथ की बेटी का दामाद रामदास अपने पिता शिवचरन व भाई शिवदास के साथ आया था। सभी तीन दिनों से दीनानाथ के घर पर ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज की भी मांग की

Father in law murder in mirzapur
demo pic
आरोप है कि रविवार की सुबह रामदास ने दीनानाथ से दहेज की मांग करते हुए कहा कि उसकी शादी में कुछ नहीं दिया गया था। इसलिए मामा की शादी में जो भी कुछ मिलेगा वह ले लेगा।

परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो रामदास नाराज हो गया। रविवार की रात उसने अपनी पत्नी रेनू की विदाई करने के लिए दबाव बनाया पर दीनानाथ ने साफ मना कर दिया।

इससे रामदास भड़क गया और बाहर खड़े दीनानाथ को लाठी से पीटने लगा। इसी बीच रामदास के भाई और पिता भी आ गए। तीनों ने मिलकर दीनानाथ की जमकर पिटाई की जिससे दीनानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

शोर सुन कर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें सीएचसी विंध्याचल ले गए जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने दीनानाथ को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed