{"_id":"58c9190b4f1c1b741132b756","slug":"false-ticket-given-by-conductor-on-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में सफर के दौरान मिल रहा टिकट कहीं फर्जी तो नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज में सफर के दौरान मिल रहा टिकट कहीं फर्जी तो नहीं
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 15 Mar 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
14 बस यात्रियों के टिकट मिले फर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों में यात्रियों का फर्जी टिकट बनाकर रुपये ऐंठने का खेल जोरों पर रहा है। ताजा मामला वाराणसी से इलाहाबाद जा रही रोडवेज बस का है। रविवार रात सचल दस्ते ने औराई से आगे जब यात्रियों के टिकट चेक किए तो कंडक्टर तथा चालक का खेल सामने आया।
कुल 14 यात्रियों के टिकट फर्जी थे। दस्ते ने कंडक्टर और चालक के खिलाफ यात्रियों के बयान दर्ज किए और रिपोर्ट फाइल की। दोनों पर सिविल लाइंस डिपो की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
होली की पूर्व संध्या पर रविवार रात करीब नौ बजे वाराणसी रोडवेज स्टेशन से बस यात्रियों को लेकर इलाहाबाद के लिए रवाना हुई। औराई के आगे जाने पर लखनऊ से आए सचल दस्ते ने बस रुकवाकर चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
कंडक्टर के हैंड होल्ड डिवाइस में दर्ज टिकटों की संख्या और यात्रियों की संख्या का मिलान किया तो 14 लोग अधिक मिले। सचल दस्ते ने यात्रियों का टिकट चेक किया। इसमें 14 लोगों के टिकट फर्जी निकले। जबकि सभी से वाजिब किराया लिया गया था।
इनमें से किसी का टिकट पुराना था तो किसी पर प्रिंट स्पष्ट नहीं था। दस्ते ने बताया कि इस रूट पर इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं। उधर, बस में कई बार चालक और यात्रियों के बीच बहस भी हुई। मोहनसराय तक यात्रियों को भरने के चक्कर में बस काफी धीरे चल रही थी।