फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election coordinating leader caught nude with girl

वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नेता गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 20 Jan 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
election coordinating leader caught nude with girl
sex racket
 जन कल्याण समिति का संचालक एवं विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा बालेश्वर चौहान गुरुवार को रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया। पुलिस ने उसे उसके वाजिदपुर स्थित कार्यालय से गिरफ्तार कर मौके से देशी कट्टा-कारतूस, चाकू और दस हजार रुपए भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद चार महिलाएं और दो युवक भी गिरफ्तार कर लिए गए। रामनगर के वाजिदपुर निवासी बालेश्वर चौहान पूर्व में मुगलसराय विधानसभा से चुनाव लड़ चुका है। इस बार वह कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन


रामनगर थानाध्यक्ष अशोक सिंह को गुरुवार की दोपहर बाद मुखबिर से सूचना मिली कि वाजिदपुर पुलिया के पास स्थित बालेश्वर चौहान के कार्यालय में कुछ लोग रंगरेलियां मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी की गई तो कार्यालय में बालेश्वर, चार महिलाएं और दो अन्य युवक आपत्तिजनक हाल में मिले। गिरफ्तार की गई महिलाएं रामनगर के भीटी, टेंगरा और पंचक्रोशी की रहने वाली बताई गई हैं जबकि दोनों पुरुषों की शिनाख्त चंदौली के चकिया के रामपुर कला के मनोज सिंह और मंगल सिंह के तौर पर हुई है।


रंगरेलिया मनाते हुए बालेश्वर के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर रामनगर थाने पर तमाशबीनोें की भीड़ जुट गई थी। थानाध्यक्ष रामनगर ने बताया कि गिरफ्त में आए सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कार्य) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बालेश्वर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed