फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ED raid on RS Yadav bases in Varanasi and Chandauli

काली कमाई के कुबेर आरएस यादव पर कसा ईडी का शिकंजा, छापे

Thu, 03 Aug 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 03 Aug 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
ED raid on RS Yadav bases in Varanasi and Chandauli
rs yadav - फोटो : अमर उजाला

भ्रष्टाचार के आरोप में जिला जेल में बंद चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। विजिलेंस जांच के बाद मामले में बुधवार को ईडी ने पहली बार बड़ी कार्रवाई की।

विज्ञापन


वाराणसी स्थित आरएस और उसके करीबियों के चार ठिकानों पर ईडी की पांच टीमों ने एक साथ छापेमारी की। ताबड़तोड़ छापों से आरएस के करीबियों में खलबली मच गई। संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने 23 लाख नगद एवं करोड़ों की संपत्ति से जुड़े कागजात कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन


आरएस के सीए एसके द्विवेदी के कार्यालय पर आठ घंटे से अधिक चली छानबीन में करोड़ों की बेनामी संपत्ति और बोगस कंपनियों की जानकारी ईडी के हाथ लगी है। सूत्रों की मानें तो गोरखपुर और कोलकाता स्थित ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी कॉलोनी में रहने वाले एसके द्विवेदी आरएस यादव के चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। मकबूल आलम रोड पर भाजपा के पूर्व एमएलसी शिवनाथ यादव के मकान में उनका कार्यालय है। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ की टीम पुलिस बल के साथ उनके कार्यालय पहुंची।

दफ्तर के दोनों दरवाजे लॉक कर दिए। दो बार में ईडी की टीम के 12 सदस्य अंदर दाखिल हुए। यहां सीए एसके द्विवेदी और उनके स्टाफ से लंबी पूछताछ के बाद यादव से जुड़े कागजात खंगाले गए। इसी दौरान अन्य चार टीमों ने आरएस यादव के मकबूल आल रोड स्थित मकान, छावनी स्थित होटल वेस्ट इन और शहर में यादव के पार्टनर एक शराब कारोबारी के यहां भी छापेमारी की।

हालांकि टीम का फोकस यादव के सीए एसके द्विवेदी के कार्यालय पर था। यहां आठ घंटे से अधिक चली छानबीन का ब्यौरा ईडी ने सार्वजनिक नहीं किया। एक अन्य सीए से भी पूछताछ की। इस दौरान टीम के सदस्य दो-तीन बार बाहर आए गए।

सूत्रों का कहना था कि सीए ने यादव की संपत्ति से जुड़े कागजात कई जगहों पर रखे थे, जिसे इकट्ठा किया जा रहा था। शाम करीब पांच बजे दो गाड़ियों में सवार होकर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकतर सदस्य चले गए।

इसमें एक अफसर ने बताया कि शहर में आरएस यादव के चार ठिकानों पर छापेमारी हुई है। अभी जांच जारी रहेगी। कुछ सदस्य रात करीब आठ बजे एसके द्विवेदी के कार्यालय से निकले। एसके द्विवेदी आरएस यादव की कई कंपनियों में शेयर होल्डर भी हैं।

कार्रवाई के दौरान बेटे समेत पुरुष सदस्य फरार

ED raid on RS Yadav bases in Varanasi and Chandauli
निलंबित और गिरफ्तार चंदौली एआरटीओ आरएस - फोटो : अमर उजाला
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आरएस यादव के सीए एसके द्विवेदी के कार्यालय में छापेमारी के दौरान यादव केे अधिवक्ता को अंदर जाने से रोक दिया। कहा, कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं जा सकता है। छापेमारी के दौरान आरएस यादव से जुड़े कई अन्य लोग भी पहुंचे लेकिन सभी गेट से ही लौट गए।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम जब यादव के घर पहुंची तो उसके बेटे समेत घर के पुरुष सदस्य भाग निकले। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने यादव के निजी चालक महेंद्र मौर्या को भी बुलवाया लेकिन वह भी फरार बताया गया। यादव ने महेंद्र मौर्या के नाम पर ही करीब 50 करोड़ का आलीशान बनवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed