फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunken father kills his son at chandauli

नशे में धुत पिता ने लाठी से पीट-पीट कर बेटे को मार डाला, इस बात से शुरू हुआ विवाद

Fri, 08 Jun 2018 07:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 08 Jun 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
Drunken father kills his son at chandauli
demo pic
यूपी के  चंदौली में एक पिता और बेटे के बीच में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में धुत पिता ने बेटे की लाठी से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ लिया है। छोटे भाई की तहरीर पर  पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महाबलपुर गांव निवासी बरन राम के दो पुत्र धनेश राम (25) व राजेश (22) थे। परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार की रात बरन राम और धनेश राम शराब के नशे में धुत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान घर में बकरी को बांधने में दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि बरन राम ने नशे की हालत में धनेश राम के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। इसके बाद धनेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।

घटना के बाद धनेश के उपचार के लिए राजेश  एक डॉक्टर को लेकर घर आया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राजेश ने पुलिस इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई वहीं राजेश ने अपने पिता बरन राम को भी पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।


सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मृतक के छोटे भाई राजेश से मिली तहरीर के आधार पर पिता बरन राम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed