फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunken driver beat the crowd, killing one, injuring 40

नशे में धुत चालक ने भीड़ को रौंदा, एक की मौत, 40 घायल

Wed, 22 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 22 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Drunken driver beat the crowd, killing one, injuring 40
दीनदयाल अस्पताल के बाहर चक्काजाम करते लोग।
शराब के नशे में धुत बोलेरो चालक ने मंगलवार को जंसा के आपी निवासी रमेश राम के परिवार की हंसी-खुशी के माहौल को गमगीन कर दिया। रमेश की बेटी सुमन की शादी के लिए बधावा लेकर मिर्जापुर से उसके नाना जवाहिर बोलेरो से आए थे। बैंड-बाजा की धुन पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने नाना का स्वागत किया फिर सभी नाचते-गाते घर जाने लगे। इसी दौरान पीछे चल रही बोलेरो के चालक राजेंद्र ने ब्रेक की बजाय एक्सलीटेर दबा दिया, जिससे बोलेरो आगे चल रहे लोगों को रौंदते हुए खाई में जाकर पलट गई। घटना में रमेश के रिश्तेदारी की सुशीला (30) की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ की हालत गंभीर है। बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि आरोपी चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन


आपी निवासी रमेश की बेटी सुमन की शादी मंगलवार को आशापुर के विनोद बाबू से होनी थी। दिन में ही शादी थी और सभी बारात का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मिर्जापुर के चुनार के रामगढ़ प्रेमापुर निवासी जवाहिर ने रमेश को फोन किया कि वह बोलेरो से बधावा लेकर आ रहा है, परिवार के सभी लोग बैंड-बाजा के साथ सड़क पर आएं। परिवार के सभी लोग सड़क पर पहुंचे और जवाहिर का स्वागत कर बैंड की धुन पर थिरकते हुए घर लौटने लगे। पीछे बोलेरो चल रही थी और उसमें सुमन का मामा बबलू और चालक राजेंद्र थे। थोड़ी दूर चलने के बाद अचानक बोलेरो की रफ्तार बहुत तेज हुई और आगे चल रहे लोगों को रौंदती हुई खाई में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


घायल लोग मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। ग्रामीणों की मदद से 17 लोगों को सीएचसी हाथी, 10 को दीनदयाल अस्पताल और शेष को मंडलीय अस्पताल व जंसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीनदयाल अस्पताल पहुंचने से पहले ही रामगढ़ प्रेमापुर के पुतुल्ली की पत्नी सुशीला की मौत हो गई। इस पर परिवार के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव अस्पताल के गेट पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे सीओ राजकुमार यादव ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसी बीच दुर्घटना की जानकारी लड़के वालों को दी गई और बारात न लाने का अनुरोध किया गया। लड़के वाले राजी हो गए और सुमन की शादी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोते हुए खुद को  कोस रही थी सुमन
 हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल लोग दहशत के मारे सिर्फ मदद के लिए शोर मचा रहे थे वहीं ग्रामीणों को भी काफी देर तक समझ में ही नहीं आया कि अचानक क्या हो गया है। किसी तरह से घायलों को अस्पताल भेजा गया। सुमन की शादी के लिए परिवार के लोग सुबह से ही तैयारियों में जुटे थे। स्वागत से लेकर नाश्ता, भोजन और सुमन की विदाई की तैयारियां कर ली गई थी।


सुमन को विदाई में देने के लिए मंगाया सामान अलग कर पैक कर रखा हुआ था। दुर्घटना के बाद सुमन का रो-रोकर बुरा हाल था। वह अपने आपको कोस रही थी। उसे परिवार के लोग समझा रहे थे लेकिन उसकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। नाना  भी रोये जा रहे थे। उसका कहना था कि उसे नहीं पता था कि जिस बोलेरो से वह आ रहा है, वही उसकी नातिन की खुशियों पर भारी पड़ेगी। घायलों में महेंद्र (40), टिंकू (डेढ़ साल), नीतू (10), निशा (10), काजल (10), मौसम (10), नीलू (10), खुशबू (12), शुभावती (30), फूलकुमारी (30), आंसू (13), पूजा (13), अन्नू (6), मुन्नू (2), पिंकू (15), दीप्ति (3), चिंता (50), माधुरी (12), नसीम (22), साजन (35), अंतिमा (10), नेहा (9), सपना (18), सूर्यबली (25), रानी (10) सहित अन्य लोग शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed