फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   District Panchayat president threats

जिला पंचायत अध्यक्ष को मिली धमकी

Fri, 08 Apr 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 08 Apr 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat president threats
अपराजिता सोनकर
जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने अपने ऊपर जानलेवा हमले की आशंका जताते हुए एसएसपी से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है। एसएसपी को दिए पत्र में उन्होंने बताया है कि कुछ अज्ञात लोगों की तरफ से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। एसएसपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सुरक्षा के लिहाज से तत्काल प्रभाव से एक और गनर मुहैया करा दिया है।
विज्ञापन


अपराजिता ने गुरुवार को एसएसपी से शिकायत की कि पिछले दस दिन से सिकरौल स्थित उनके आवास के आसपास कुछ लोग उनके आते-जाते समय उन्हें धमकियां दे रहे हैं। इससे वह असहज महसूस कर रही हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में उन पर जानलेवा हमला हो सकता है। गुरुवार को अपने कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष ने मीडिया को भी इसकी जानकारी दी। बताया कि एसएसपी के अलावा मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री और डीएम को भी सूचना दे दी है। अपराजिता ने कहा कि उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल की फाइलों का भुगतान रोक दिया है। इससे विरोधी खेमे में बौखलाहट है। उधर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर धमकी देने वालों का पता लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed