{"_id":"593028354f1c1bfb6ebdbb8b","slug":"deobandi-bareilvi-assault-in-varanasi-six-arrested-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंदी-बरेलवी मारपीट मामले में छह गिरफ्तार, 120 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवबंदी-बरेलवी मारपीट मामले में छह गिरफ्तार, 120 के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 01 Jun 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बुधवार को देवबंदी और बरेलवी पक्ष के लोगों में मारपीट और पथराव के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, आदमपुर थानाध्यक्ष की तहरीर पर 20 नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, माहौल बिगाड़ने, सेवेन सीएलए सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए दूसरे दिन गुरुवार को भी पुलिस और पीएसी के जवान चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
मोहम्मदपुरा इलाके की बड़ी मस्जिद के पास अमीनुद्दीन उर्फ नाटे की पान की गुमटी के सामने बुधवार की देर शाम देवबंदी और बरेलवी में कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ता गया और मारपीट के साथ ही पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर छह थानों की फोर्स, पीएसी और तीन सीओ के साथ पहुंचे एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। पुलिस ने देर रात छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया।
आदमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी इलाके के ही अमीनुद्दीन उर्फ नाटे, तसलीम, परवेज, पीरू, मो. जफर, हाफिज यूसुफ हैं। बाकी घर छोड़ कर भाग निकले हैं।
इसके साथ ही एक पक्ष के परवेज की तहरीर पर तीन के खिलाफ और दूसरे पक्ष के जुबैर की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से पेश आएगी।