फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   daroga suspend in varanasi

चोरी कबूलवाने के लिए दूकानदार को पीटने वाला दरोगा निलंबित

Thu, 02 Feb 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 02 Feb 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
daroga suspend in varanasi
एसएसपी बोले, मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
चोरी कबूलवाने के लिए दूकानदार राजेश कसेरा को बर्बरतापूर्वक पीटने के आरोपी देवनाथपुरा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पांडेय को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी नितिन तिवारी ने मनोज के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पांडेय घाट निवासी लगेज बैग दूकानदार राजेश कसेरा को दरोगा मनोज पांडेय मंगलवार दोपहर घर से बुलाकर दशाश्वमेध थाने ले गए। बीते अक्तूबर में नारद घाट स्थित मकान में चोरी में संलिप्त बताकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

राजेश ने चोरी से इनकार किया तो इस कदर पीटा कि चमड़ी उधड़ गई।
रात 10 बजे के लगभग मुहल्ले के लोग थाने पहुंचे और विरोध जताया तो पुलिस ने छोड़ दिया। राजेश की फोटो और घटना का विवरण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दशाश्वमेध पुलिस बैकफुट पर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को नई दिल्ली से लौटे एसएसपी नितिन तिवारी ने मामले का संज्ञान लिया और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई कर जांच का आदेश दिया।
एसएसपी ने कहा कि जांच और पूछताछ के नाम पर किसी के भी साथ पुलिसकर्मियों की मनमानी या बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed