{"_id":"5aad46bb4f1c1b90778b6204","slug":"criminal-kidnapped-wife-of-policeman-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दिनदहाड़े सिपाही की पत्नी को किया अगवा, क्षेत्र में दहशत का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दिनदहाड़े सिपाही की पत्नी को किया अगवा, क्षेत्र में दहशत का माहौल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है। गाजीपुर में बदमाशों ने एक सिपाही की पत्नी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दशहत का माहौल है। घटना से लोग डरे सहमे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रही है।
शहर कोतवाली में तैनात सिपाही वरुण नायक अपनी पत्नी के साथ कोतवाली के पीछे स्थित सरकारी आवास में रहता है। सिपाही की इमरजेंसी ड्यूटी पुलिस लाइन में लगी थी। इसका फायदा उठाकर बोलेरो सवार बदमाश सिपाही के सरकारी आवास पर पहुंचे और उसकी पत्नी को अगवा कर फरार हो गए।
इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरलेस से जिले के सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में एर्लट कर दिया गया। इसकी जानकारी होते ही सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में जांच करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
सूत्रों की मानी जाए तो सिपाही वरुण नायक अपने गांव की एक युवती से दो वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर लिए था। इसको लेकर युवती के घर वाले काफी नाराज थे। इसको लेकर कई बार कोतवाली में पंचायत भी हो चुकी है।
फिलहाल पुलिस अगवा करने वाले को पकड़ने में लगी हुई है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल शिवकुमार यादव ने बताया कि संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।