फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Construction of pump house roof collapsed, ten injured

पंप हाउस की निर्माणाधीन छत ढही, दस जख्मी 

Sat, 04 Jun 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 04 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Construction of pump house roof collapsed, ten injured
हादसे में घायल मजदूरों काे दीनदयाल अस्पताल में किया गया भर्ती।
क्षेत्र के बसहीं स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में पंप हाउस की निर्माणाधीन छत शुक्रवार की शाम अचानक ढह गई। घटना के समय 15 मजदूर छत की स्लैप डालने का काम कर रहे थे। हादसा होने पर दस मजदूर मलबे में दब गए।  आसपास के  लोग बचाव के लिए पहुंचे। देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें सात मजदूरों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि घटिया निर्माण के चलते हादसा हुआ है। साथ ही बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूर काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


जल निगम की मेघा इंफ्रास्ट्रक्चर को तुलसी विहार कॉलोनी में पंप हाउस बनवा रही है। शाम करीब पौने छह बजे अचानक निर्माणाधीन छत ढह गई। हादसे में बरेली के सारीपुर निवासी राम सिंह (26), नीरज (25), हरेंद्र (28), रवि (27), बरेली, जवनपुर के भानु प्रताप (30), बरेली के फरीदपुर निवासी छोटेलाल (30), दुर्गेश (32) और चोलापुर गहनी के गुड्डु (24), धर्मेंद्र (27), रामनवल (35) और बड़ागांव तक्की के बसंता (25) घायल हो गए। डॉक्टरों के मुताबिक रवि, रामनवल और भानु प्रताप को छोड़कर सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर एसीएम चतुर्थ राम शिरोमणि और सीओ कैंट राजकुमार यादव भी पहुंचे। एसीएम का कहना है कि लापरवाही में कार्यदायी संस्था को नोटिस दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed