{"_id":"5d3863388ebc3e6cc8025dbe","slug":"constable-allegation-on-inspetor-to-insult-him-send-resignation-to-ssp-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने इंस्पेक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप, एसएसपी से बोला-'मेरा इस्तीफा मंजूर करें'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही ने इंस्पेक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप, एसएसपी से बोला-'मेरा इस्तीफा मंजूर करें'
Wed, 24 Jul 2019 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 24 Jul 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सिपाही ने एसएसपी को सिर्फ इसलिए इस्तीफा देने की बात कही क्योंकि इंस्पेक्टर उसे गालियां देता है। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रामनगर अनूप कुमार शुक्ला की शिकायत सिपाही विपिन कुमार सिंह ने एसएसपी से की है। सिपाही का आरोप है कि इंस्पेक्टर रामनगर उसके साथ गाली गलौज करते हैं और वह इस वजह से इस्तीफा देना चाहता है। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ को दी गई है।
विज्ञापन
अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सिपाही अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही करता है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामनगर द्वारा आगाह किए जाने पर वह अभद्रता का आरोप लगाने लगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन