फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   collision student's death

डंपर की टक्कर से छात्र की मौत

Thu, 05 Jan 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाल, वाराणसी Updated Thu, 05 Jan 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
collision student's death
काजीसराय में हादसे के बाद पड़ी किशोर की साइकल और मौके पर जुटी भीड़।

विज्ञापन
बड़ागांव क्षेत्र के काजीसराय बाजार में बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने साइकल सवार कक्षा नौ के छात्र शौर्य सिंह उर्फ आशीष (15) को कुचल दिया। शौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ा लिया। किसी तरह पुलिस लोगों को समझाकर शांत कराई। एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हुआ।


बड़ागांव थाने के गड़वा निवासी व्यापारी अशोक सिंह का बेटा शौर्य हरहुआ मंडी से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। काजीसराय बाजार पहुंचा तो पीछे से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और फिर कुचलते हुए निकल गया। थोड़ी दूर जाकर डंपर खड़ा कर चालक भाग गया। क्षेत्रीय लोगों ने डंपर के खलासी को पकड़कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। उसे हरहुआ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही लोगों ने चालक की गिरफ्तारी, छात्र के परिवार को मुआवजे की  मांग करते हुए जाम लगा दिया। एसडीएम पिंडरा और सीओ ने लोगों को मदद का आश्वासन देकर जाम खत्‍म कराया।
विज्ञापन



शौर्य दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। इसके चलते परिवार का दुलारा था। हरहुआ स्थित एक निजी विद्यालय का छात्र रहा शौर्य बेहद होनहार था। घटनास्थल पर पहुंचे शौर्य के पिता अशोक रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed