फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   code of cunduct: 4.21 lakh ruppes and 110 bottle wine seized in varanasi

चुनावी चौकसीः 110 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, 4.21 लाख रुपये बरामद

Mon, 23 Jan 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 23 Jan 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
code of cunduct: 4.21 lakh ruppes and 110 bottle wine seized in varanasi
बोलेरो के अंदर बोरे में छिपाकर रखी गई थी 110 बोतल शराब - फोटो : अमर उजाला
आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर जिले भर में पुलिस का तलाशी अभियान जारी है। इस क्रम में रविवार की देर रात आदमपुर पुलिस ने एक बोलेरो से चार लाख 21 हजार पांच सौ रुपए बरामद कर सीज कर दिए।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को सारनाथ पुलिस ने एक बोलरो से 110 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया।
राजघाट पुल के पास रविवार की रात करीब डेढ़ बजे पड़ाव की ओर से आ रही बोलेरो को आदमपुर पुलिस ने रुकवाया। बोलेरो सवार आठ लोगों को उतरवा कर तलाशी गई। बोलेरो सवार आजमगढ़ के फूलुपर के मधुपुर के अनुराग सिंह के पास से दो लाख 17 हजार, मिर्जापुर के लालगंज के पतुलकी के अभिषेक के पास से एक लाख 34 हजार और मिर्जापुर के जमालपुर के प्रतापपुर के प्रेमशंकर मौर्या के पास से 70 हजार पांच सौ रुपए बरामद हुए। 
विज्ञापन


पूछताछ में तीनों ने खुद को जौनपुर स्थित एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया लेकिन रुपयों के संबंध में कागजात नहीं प्रस्तुत कर सके। पुलिस ने रुपए सीज कर तीनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आशापुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो से चार कार्टन और दो बोरी में हरियाणा निर्मित 110 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने बोलेरो सीज कर मऊ जिले के रानीपुर के अलाउद्दीनपुर नेवादा निवासी चालक जनार्दन उर्फ दरोगा यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed