{"_id":"5d95c3f88ebc3e01506ef255","slug":"child-died-in-drown-in-ghaghra-river-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खेलने के बाद नदी में डूबा मासूम, छह घंटे बाद शव निकाला बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: खेलने के बाद नदी में डूबा मासूम, छह घंटे बाद शव निकाला बाहर
Thu, 03 Oct 2019 03:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 03 Oct 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तीन बच्चे आपस में खेल रहे थे, कि वहीं खेलने के बाद एक बच्चा घाघरा नदी में डूबने लगा। इस दौरान दोनों बच्चे डरकर वहां से भाग आए और किसी को कुछ नहीं बताया। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब छह घंटे बाद बच्चे का शव नदी से मिला।
विज्ञापन
जिले केबैरिया थाना क्षेत्र के टोला रिशाल राय के गांव निवासी रवि यादव(10) पुत्र श्रीभगवान यादव बुधवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ बीएसटी बांध पर खेल रहा था। खेल कर सभी लड़के जब वापस घर को जा रहे थे कि तभी अचानक से रवि का पैर फिसल गया और घाघरा नदी के बाढ़ के पानी में डूब गया।
विज्ञापन
इसके बाद साथ में खेलने वाले लड़के वहां सेभाग गए और किसी को यह बात नहीं बताई। जब देर शाम तक रवि अपने घर नहीं पहुंचा, तब परिजन उन लड़कों के घर जाकर पूछताछ करने लगे। उन लड़कों में से अमन कुमार ने बताया कि रवि गहरे पानी मे डूब गया और हम लोग डर के मारे भाग आए।
विज्ञापन
Trending Videos
उसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उस स्थान पर जाकर बच्चे की खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत से करीब छह घंटे बाद रवि को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।