{"_id":"599ef13f4f1c1bb30f8b4611","slug":"chandauli-police-arrest-a-smuggler-with-kokin-which-is-supply-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":" 3.50 करोड़ की कोकीन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बनारस होनी थी सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3.50 करोड़ की कोकीन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बनारस होनी थी सप्लाई
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के पड़ाव चौराहे पर स्वाट टीम और मुगलसराय पुलिस ने आधा किलो ग्राम कोकीन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में साढ़े तीन करोड़ रुपये है। गिरफ्त में आए तस्कर ने कई खुलासे किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, कोकीन की यह बड़ी खेप को बनारस सप्लाई होनी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। तस्कर का नाम प्रकाश कुमार सोनी है। वह बिहार के रोहतास का रहने वाला है ।
गुरुवार को चंदौली एसपी ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि प्रकाश बिहार से मादक पदार्थो की आपूर्ति उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों में करता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जब मुखबीर से सूचना मिली कि बिहार का रहने वाला एक व्यक्ति भारी मात्रा में कोकीन या हेरोइन लेकर आने वाला है।
विज्ञापन
उसे पकड़ने के लिए सीओ सदर व स्वाट टीम को लगाया गया। पड़ाव चौराहे पर उसका लोकेशन मिला। जानकारी होते ही स्वाट टीम वहां पहुंची। चौराहे के पास यह टीम भी सादे वेश में टहलने लगी। रात साढे़ नौ बजे एक व्यक्ति सफेद रंग का पॉलीबैग लेकर जाते दिखा।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। उसे पकड़ कर जब पॉलीबैग को विशेषज्ञ से जांच कराया तो पता चला कि यह कोकीन है। कुल वजन 510 ग्राम। तस्कर को पकड़ने वाले टीम को पांच हजार का पुरस्कार एसपी ने दिया है।
पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है। बता दें कि 18 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने 112 ग्राम हेरोईन बरामद की थी।