फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli 30 lakhs taken by fake checks FIR were filed

चंदौली में फर्जी चेक से निकाले गए 30 लाख, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 09 Jun 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 09 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
Chandauli 30 lakhs taken by fake checks FIR were filed
FRAUD SHIMLA

चंदौली जिले में निर्माण खंड जल निगम के खाते से मई माह में 4 फर्जी चेकों के जरिए 30 लाख रुपये निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की चंदौली शाखा की है।

विज्ञापन


एक्सईएन ने बैंक मैनेजर से शिकायत करने के बाद गुरुवार को चंदौली कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड कार्यालय मुगलसराय का बैंक एकाउंट ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स की चंदौली शाखा में है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने पांच जून को विभाग के बैंक एकाउंट का स्टेटमेंट निकलवाया था। छह जून को विभागीय लेखाकार ने बैंक में हुए लेनदेन का मिलान किया तो 30 लाख 47 हजार 972 रुपये की गड़बड़ी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला की चेक संख्या 70374, 67873, 67874, 67875 से क्रमश: 792284, 735816, 764382 और 755490 रुपये मई माह की विभिन्न तिथियों में रमेश सिंह नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। 

शक होने पर चेक बुक का मिलान किया तो उपरोक्त सभी चेक, चेक बुक में ही बिना भरे लगे मिले। यहां तक की चेक संख्या 70374 को किसी कारणवश विभाग ने कैंसिल कर दिया था, वह भी उसी में मौजूद मिला।


गड़बड़ी सामने आने पर एक्सईएन ने मामले की जानकारी बैंक मैनेजर को देने के बाद गुरुवार को चंदौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। चंदौली कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी भूल किस प्रकार और कहां से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed