फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central bank cash box daylight usurped

सेंट्रल बैंक से दिनदहाड़े ले उड़े कैश बॉक्स

Tue, 29 Dec 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Tue, 29 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Central bank cash box daylight usurped

लंका स्थित सेंट्रल बैंक के खुलते ही सोमवार की सुबह आठ से दस की संख्या में अंदर घुसे बदमाश हेड कैशियर मनोज दूबे की केबिन में उनके पीछे रखा कैश बॉक्स लेकर भाग निकले।

विज्ञापन

मामला संज्ञान में आते ही मैनेजर ने तत्काल थानाध्यक्ष लंका को घटना की सूचना दी। बाद में उन्होंने बैंक का शटर गिरवाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला।
 जांच के बाद सामने आया कि बैंक के खुलते ही अंदर आए लगभग 40 साल से ऊपर की आयु के लोगों के बीच एक शॉल ओढ़ा शख्स केबिन से कैश बॉक्स उठाया और शॉल में छिपाकर ले भागा। उसमें एक लाख चौवन हजार इक्कीस रुपये रखे थे।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, लंका के मैनेजर प्रभाकर आचार्य के अनुसार सोमवार की सुबह कर्मचारी अपने कामकाज में जुटे थे। 10:12 बजे बैंक में आठ-दस लोग प्रवेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग काउंटर पर सभी जाकर बैंक में रुपये जमा करने और निकालने सहित कुछ योजनाओं की जानकारी लेते हुए कर्मचारियों को अपनी बातों में उलझा दिए।
इसी बीच हेड कैशियर मनोज दूबे अपने केबिन में कैश बॉक्स खोलने के लिए पीछे घूमे तो वह गायब मिला। पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि शॉल ओढ़े शख्स मनोज के केबिन के आगे-पीछे घूम रहा था।
वहीं धीरे से उसने दरवाजे को धक्का दिया और कैश बॉक्स शाल में छिपाकर भाग निकला। उसके निकलते ही अन्य आठ-दस लोग भी एक-एक कर बैंक से बाहर निकल गए।
लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि 40 साल से ऊपर की उम्र के आठ से दस लोग घटना में शामिल थे। सभी जैकेट पहने थे, उनमें से एक शॉल ओढ़े हुए था।
 वही शख्स अपने शॉल में कैश बॉक्स छुपा कर भागा है। सबके चेहरे सीसीटीवी में कैद में है। तलाशी अभियान जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर, बैंक से दिनदहाड़े रुपये लेकर भागने का मामला सार्वजनिक होते ही क्षेत्रीय दूकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी लोग पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली को कोसते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed