फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Businessman was killed by robbers in Ghazipur

गाजीपुर में लुटेरों ने विरोध करने पर व्यापारी को जान से मार डाला

Thu, 31 Aug 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 31 Aug 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
Businessman was killed by robbers in Ghazipur
गाजीपुर में व्यापारी की हत्या के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के गाजीपुर जिले में बुधवार की रात पिकअप सवार खाद्यान्न लुटेरों ने विरोध करने पर किराना व्यापारी को धारदार हथियार और लोहे के राड से ‌हमला कर जान से मार डाला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने धर्मागतपुर चट्टी पर गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी सोमेन वर्मा और सदर एसडीएम विनय कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।  धर्मागतपुर गांव निवासी किराना व्यापारी मोहन चौहान (40) और उनके भाई अजय चौहान बुधवार की देर रात बाजार में बिक्री के लिए ट्रैक्टर पर गेहूं और चावल की बोरी लादकर चट्टी पर स्थित किराना दूकान के सामने ट्रैक्टर ट्राली खड़ा कर दिए थे।
विज्ञापन


ट्राली पर लदे गल्ले की देखभाल करने के लिए मोहन चौहान दूकान के बाहर टीन शेड में लगी चौकी पर सो गए। जबकि उसका भाई अजय चौहान दूकान की छत पर सोया हुआ था। रात करीब तीन बजे छत पर सोए अजह चौहान की नींद टूटी तो उन्होंने देखा की पिकप सवार कुछ लोग ट्राली पर लदे गेहूं और चावल की बोरी को पिकप पर लाद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख वह शोर मचाते हुए नीचे आया और पिकप पर बोरी लाद रहे बदमाशों से भिड़ गया। आवाज सुनकर दूकान के सामने सोए फल विक्रेता गोपाल चौहान की भी नींद टूट गई और वह भी शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गए। बदमाश दोनों को धक्का देकर पिकप लेकर भागने लगे।

यह देख मोहन चौहान पिकप के पीछे लगे ढाले को पकड़कर लटक गया। बदमाशों ने कुछ दूरी स्थित सोनहरा चट्टी के पास पिकप रोक दिया और मोहन चौहान के साथ मारपीट करने लगे।


वहीं बाइक सवार ग्रामीणों की भीड़ आता देख, बदमाशों ने मोहन चौहान पर धारदार हथियार और लोहे के रॉड से वार कर दिया और पिकप लेकर भागने लगे। घायल मोहन चौहान ढाले से बदमाशों के एक साथी को लेकर कूद पड़ा। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक बदमाश पचोत्तर की ओर जाने वाली नहर पकड़कर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल मोहन की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed