फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brutal sexual harassment a teenager girl in varanasi by giving drug

वाराणसी में किशोरी को बनाया हवस का शिकार, फिर नशीली दवा खिलाकर दर्जनों ने की दरिंदगी

Sun, 23 Aug 2020 03:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Aug 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Brutal sexual harassment a teenager girl in varanasi by giving drug
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी में मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र की एक लड़की को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुनार से गायब लड़की को नशीली दवा देकर वेश्यावृत्ति कराई गई। करीब दो महीने तक उसके साथ दर्जनों लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने इस दौरान दो बार भागने की कोशिश की।

विज्ञापन

पहली बार नशे की हालत में ही वह भाग कर सड़क पर आ गई लेकिन बंधक बनाने वालों ने बीमार बताकर दोबारा कैद कर दिया। शनिवार को वह भागी तो सीधे चौराहे पर खड़ी पुलिस के पास पहुंच गई। किशोरी के परिवार वालों ने चुनार में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



फिलहाल एक ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत तीन महिलाओं और 10 पुरुषों के नाम सामने आए हैं। रामनगर और चुनार पुलिस किशोरी का बयान दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनार पुलिस के अनुसार जून में एक महिला पीड़ित लड़की को बहकाकर रामनगर ले आई। 15 जून को उसके चाचा ने चुनार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तलाश जारी रही, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। जो महिला लड़की को लेकर आई थी, उसने रामनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका से किशोरी की मुलाकात कराई और काम दिलाने का बहाना किया।

इसके बाद लड़की को गोलाघाट क्षेत्र में किराए के मकान में रखा गया। लड़की से कुछ दिन तक ब्यूटी पार्लर में काम कराया गया। इसी बीच लड़की की मुलाकात एक युवक से करा दी गई। युवक उसे बहकाकर रेप करने लगा। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे नशे की दवाएं देकर लगभग एक माह तक दर्जनों लोगों ने दुराचार किया।

बीते 16 अगस्त की रात पीड़िता किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर रामनगर चौक पर पहुंची। वहां उपनिरीक्षक अभिनव श्रीवास्तव को आपबीती सुनाई। पुलिस ने चुनार में पता किया तो वहां उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज था। लड़की का बयान लेकर उसे चुनार पुलिस को सौंप दिया गया। चुनार पुलिस ने परिजनों को लड़की को सौंप दिया।

बयान में एक दर्जन लोगों के नाम लिए
पुलिस के मुताबिक किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान में रामनगर के एक दर्जन लोगों के नाम दर्ज बताए हैं। जिनमें नगर के जमीन कारोबारी, व्यापारी व नेता शामिल हैं। किशोरी ने ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत तीन महिलाओं के नाम भी दर्ज कराए हैं। चुनार पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है। शनिवार को चुनार पुलिस गोलाघाट पहुंची थी। जितने लोगों का नाम सामने आए हैं, सभी भाग गए हैं। चुनार कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि किशोरी के बताने के अनुसार जघन्य अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed