फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brother killed sister beaten murder in azamgarh makar sankranti

यूपी: खिचड़ी पहुंचाने गए भाई की हत्या, बहन को भी बुरी तरह से पीटा

Wed, 15 Jan 2020 06:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Brother killed sister beaten murder in azamgarh makar sankranti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

बड़ी बहन को खिचड़ी पहुंचाने गए छोटे भाई की हत्या कर दी गई। उसकी लाश बुधवार की सुबह आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाने के सिलनी नदी पुल पर पड़ी हुई थी। भाई की मौत की सूचना पर मायके पहुंची बहन को भी मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


परिवार के लोग हत्या के पीछे का कारण जमीनी विवाद बता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही। इकलौते भाई की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मृतक युवक मुन्ना(20) पुत्र सीताराम कंधरापुर थाने के गयासपुर गांव का निवासी है। मुन्ना तीन बहनों का इकलौता भाई है। उसके पिता कहीं बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जबकि वह घर पर रहकर देखभाल करता था। मंगलवार को मुन्ना अपनी बड़ी बहन रिंकू(30) पत्नी चंद्रप्रकाश को खिचड़ी पहुंचाने गया था। रिंकू का घर कंधरापुर थाने के मतौलीपुर गांव में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को मुन्ना अपनी बहन के यहां से घर के लिए चल दिया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह उसकी लाश घर से थोड़े दूर पर स्थित सिलनी नदी पुल पर पड़ी मिली। उसके होंठ और चेहरे पर चोट के निशान थे।

मुन्ना के मौत की सूचना से हलाकान बहन रिंकू बुधवार की सुबह अपने मायके पहुंची और पट्टीदारों पर जमीनी विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। रिंकू के इस आरोप से नाराज मनबढ़ों ने उसे भी लात, घूसों से मारपीटकर घायल कर दिया।

रिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर शिवशंकर सिंह ने बताया कि मुन्ना की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई। पीएम रिपोर्ट में जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed