{"_id":"59b55afe4f1c1bee7f8b59de","slug":"boy-beaten-and-murder-in-azamgarh-while-he-came-for-meet-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा था प्रेमी, सपने में भी नहीं सोचा होगा ऐसा खौफनाक अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंधेरे में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा था प्रेमी, सपने में भी नहीं सोचा होगा ऐसा खौफनाक अंजाम
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
इसी पेड़ में लटका कर युवक को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के एक गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। एक युवक को प्रेम करने की सजा मौत के रूप में मिली है। गलती उसकी सिर्फ इतनी थी कि वह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा था तभी उसे लड़की के घर वालों ने पकड़ लिया। युवक को पकड़ने के बाद उसके हाथ-पैर बांध कर नीम के पेड़ से लटका दिया, फिर लाठी-डंडे से पीटकर उसकी जान ले ली।
सूचना मिलने पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाबा ने ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी ऋषिकांत यादव (23) सुल्तानपुर जिले के एक कालेज में बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। ऋषिकांत का अपने पड़ोस के गांव की बीए सेकेंड ईयर दो में पढ़ने वाली युवती से प्रेम संबंध था। इस मुद्दे पर कई बार पंचायत और मारपीट भी हो चुकी थी।
ऋषिकांत के पिता मुंबई में रहते हैं। ऋषिकांत घर पर मां, भाई, बहन और दादा रामअवध यादव के साथ रहता था। रामअवध के मुताबिक शनिवार की शाम सात बजे के करीब गांव के दिनेश यादव और लालमन यादव ऋषिकांत के घर पहुंचे और उसे साथ लेकर युवती के गांव में दुर्गा पूजा पंडाल बनाने चले गए।
रात करीब दस बजे और सभी अपने घर चले गए, जबकि ऋषिकांत प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। जहां युवती के घरवालों ने ऋषिकांत को पकड़ लिया। इसके बाद ऋषिकांत के हाथ, पैर बांधकर दरवाजे के सामने नीम के पेड़ से लटका दिया। फिर लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा।
पुलिस ऋषिकांत को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है।
सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि ऋषिकांत के बाबा रामअवध की तहरीर पर दिनेश यादव, लालमन यादव, रामलोचन यादव, रामदेव यादव और ग्राम प्रधान विजय यादव के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों के पक्ष में उतरे कई क्षेत्रीय नेता
मौत की सूचना पर युवक के घर मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकांत यादव की हत्या के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। मृतक के समर्थक जहां दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई चाह रहे हैं। वहीं आरोपियों के पक्ष में क्षेत्र के कई बड़े नेता उतर गए हैं। यह लोग अपने स्तर से जहां पुलिस पर कार्रवाई न होने का दबाव बना रहे हैं। वहीं कई मंत्रियों से भी फोन करवा रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों के अनुसार ऋषिकांत यादव के प्रेम का मामला सार्वजनिक होने के बाद दोनों के परिवारवालों के बीच कई बार पंचायत और मारपीट भी हो चुकी है। इसी मामले को लेकर पंद्रह दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी।
मारपीट के दौरान क्षेत्र के कुछ नेताओं ने भी हस्तक्षेप किया था। क्षेत्रवासियों के अनुसार वे नेता चाहते तो दोनों के घरवालों को राजीकर शादी करा देते। ऋषिकांत के घर वालों के अलावा क्षेत्र के लोग भी ऋषिकांत की मौत के लिए उक्त नेता को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
उधर ऋषिकांत की हत्या के बाद उक्त नेता अब कार्रवाई न करने के लिए पुलिस पर दवाब बना रहे हैं। बता दें कि ऋषिकांत की हत्या के विरोध में रविवार को भेड़िया बाजार पूरी तरह से बंद रहा। बाजार के दूकानदारों ने भी इस घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आजमगढ़ एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि जिन लोगों ने कानून को अपने हाथ में लिया है। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।