फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blmu murder in the police and villagers clash

बलमू हत्याकांड को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

Fri, 15 Jan 2016 02:13 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 15 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Blmu murder in the police and villagers clash
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के भीखमपुर में बुधवार की देर शाम हुई बलमू
विज्ञापन
बनवासी की हत्या के मामले में गुरुवार को प्रधान विद्यावती देवी, उनके समर्थकों और पुलिस के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी पर जमकर झड़प हुई। आरोप लगाया गया कि बलमू की हत्या में उसके बड़े भाई नंदलाल के अलावा उसके तीनों बेटे भी शामिल थे। पुलिस ने बलमू की बेटी सोनी पर दबाव बनाकर अपने मनमाफिक तहरीर तैयार कराई और अंगूठा लगवाकर सिर्फ नंदलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उधर, घटना को लेकर बनवासी बस्ती में तनाव बरकरार है।


कपसेठी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखमपुर गांव की बनवासी बस्ती में बुधवार की शाम शराब पीने के बाद मजदूरी में मिले रुपयों के बटवारे को लेकर बड़े भाई नंदलाल बनवासी और छोटे बलमू उर्फ सिकंदर में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चली लाठी और फावड़े से बलमू की मौत हो गई और बीचबचाव कर रही उसकी पत्नी गीता गंभीर रूप से घायल हो गई।


बलमू के बेटे कन्हैया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह और नागेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान के साथ पुलिस पर आरोप लगाया है कि हत्यारोपी गांव में ही घूम रहे हैं लेकिन सूचना देने के बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उधर, गीता की हालत अभी भी मंडलीय अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। वहीं, सेवापुरी पीएचसी पर पंचायतनामा भर रहे दरोगा बीआर सरोज ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed