फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA sadhana singh seeks Rs 10 crore ransom

भाजपा विधायक से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

Wed, 12 Apr 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Wed, 12 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA sadhana singh seeks Rs 10 crore ransom
मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह - फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह से दस करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। 10 दिन पहले फोन से फिरौती मांगने के मामले में विधायक ने तीन अप्रैल को एसपी और चंदौली कोतवाली पुलिस को अवगत कराया, लेकिन अब तक पुलिस फिरौती मांगने वाले की पहचान तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


पुलिस की निष्क्रियता से नाराज भाजपा विधायक ने 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराते हुए सुरक्षा की गुहार की।
बुधवार की रात विधायक ने यहां पत्रकारों को बताया कि दो अप्रैल की रात बारह बजे के लगभग जब मैं खाना खाकर सो रही थी, तभी अज्ञात नंबर से मेरे मोबाइल पर फोन आया।
विज्ञापन


मैंने फोन रिसीव किया लेकिन फोन कट गया। कुछ ही समय के बाद दोबारा उसी नंबर से फोन आया तो असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करते हुए फोन करने वाले ने दस करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। मैंने जब उससे उसका पता और नाम पूछा तब तक फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीन अप्रैल को चंदौली कोतवाली व पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी को लिखित सूचना दी। उन्होंने बताया कि मैं इतनी धन संपत्ति वाली नहीं हूं। पूरी संपत्ति भी बेच दूूं तब भी इस रकम को नहीं चुका सकती। बताया कि ग्यारह अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर घटना की जानकारी दी।


मांग की कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए। विधायक ने बताया कि पुलिस अभी तक किसी को पकड़ पाने में कामयाब नहीं हुई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव ने बताया मामला संज्ञान में है।

गंभीरता से इस मामले पर पुलिस जांच और कार्यवाही में जुटी है। विधायक के मोबाइल पर जिस नंबर से काल आया है उसे सर्विलांस पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed