फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp leaders wife gun shot herself suicide in jigna mirzapur

सास ने बच्चों को डांटने से रोका तो भाजपा नेता की पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 13 Oct 2019 05:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Oct 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders wife gun shot herself suicide in jigna mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक भाजपा नेता की पत्नी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव में रविवार दोपहर सास द्वारा बच्चों को डांटने से मना करने पर छत पर जाकर भाजपा नेता विनय कुमार पाठक की पत्नी आराधना ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन छत पर गए और आनन-फानन में उपचार के लिए पीएचसी सरोई लेकर आए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी विनय कुमार पाठक पुत्र सूर्य प्रकाश पाठक भाजपा के बूथ प्रमुख हैं। वह रविवार को संगठन के चुनाव के संबंध में कामापुर गांव गए थे। उनके पिता सूर्यप्रकाश पाठक पड़ोस में महिला की मौत होने पर घाट पर बाल बनवाने गए थे। घर पर विनय की मां, पत्नी आराधना और दो बच्चे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में एक बजे आराधना देवी(35) अपने दोनों बच्चों की खाना न खाने पर डांट कर पिटाई कर रही थी। मौके पर पहुंची सास ने डांटने से मना कर बच्चों को अगल कर दिया और बच्चों को डांटने पर बहू आराधना देवी को फटकारने लगी। इस पर आराधना ने कमरे में रखी पति की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर छत पर चली गई और सीढ़ी का दरवाजा बंद कर लिया।

आराधना ने छत पर जाकर सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बच्चे और सास छत की ओर गए तो दरवाजा बंद मिला। पड़ोसी की मदद से ससुर सूर्य प्रकाश पाठक किसी तरह छत पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी थी।

आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पति विनय कुमार ने घर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसआई रविंद्र प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण महिला ने घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को सिर में गोली मारी है। इससे उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed