चंदौली : देर रात नहर में पलटी बाइक, जीजा की मौत, साला गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप रविवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस घटना में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई जबकि साला घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में बनेगा जैव विविधता पार्क, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
शहाबगंज थाना के लठिया गांव निवासी रंजीत प्रसाद(30) अपने साले रामअशीष(25 ) निवासी रेवसा अलीनगर के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। वह जैसे ही कटसिला गांव के समीप पहुंचा की एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। नहर में पानी अधिक होने के कारण रंजीत व रामअशीष डूबने लगे।
आसपास के लोगों ने दोनों को किसी प्रकार बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सक ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें : पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने पकड़ी चांदी की खेप, 40 किलो के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि प्रभारी कोतवाल चौथी यादव ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक और घायल के परिवार के लोगो को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।