फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU professor Facebook account hacked demand one lakh from his relatives

बीएचयू के प्रोफेसर का फेसबुक अकाउंट हैक कर परिचितों से कहा- भतीजी बीमार है, एक लाख दे दो

Fri, 13 Dec 2019 04:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Dec 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
BHU professor Facebook account hacked demand one lakh from his relatives
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू) के एक प्रोफेसर का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। इसके बाद हैक करने वालों उनके परिचितों से एक लाक रुपये भी मांगे।

विज्ञापन


बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर राजीव रमन को गुरुवार को उनका फेसबुक अकाउंट हैक होने का पता तब चला जब उनके परिचित लोगों ने उनको फोन कर पैसा मांगने का कारण पूंछा। इस बात की जानकारी होते ही उन्होंने लंका थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


9 दिसंबर को जालसाजों ने उनके फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिखा कि मेरी भतीजी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। मैं इस समय किसी जरूरी काम से बाहर आया हूं। जालसाजों ने फर्जी एक खाता नंबर भी भेज दिया। जबकि उनके घर में किसी की तबियत खराब नहीं है और वह इस समय अपने घर पर ही मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मामले में साइबर टीम जांच कर रही है। जैसे ही जालसाजों के बारे में पता चलेगा इनको गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed