फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi Teasing with women at railway station , horror experience

हैवानियत बयां करते बिलख पड़ीं रेलवे स्टेशन पर छेड़छाड़ की शिकार महिलाएं

Thu, 08 Jun 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 08 Jun 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
 Bhadohi Teasing with women at railway station , horror experience
पीड़िता का इलाज करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर बुधवार को छेड़खानी और मारपीट की शिकार हुई महिलाएं काफी सहमी हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल में अपने संग हुई हैवानियत बयां करते दोनों बिलख पड़ीं थी। कहा, कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


उधर, बुधवार देर शाम पीड़िता के होश में आने के बाद रात में रेलवे पुलिस के अधिकारी ने उनका बयान लिया।  राजस्थान के अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र का एक युवक बुधवार को अपनी पत्नी और बहन संग विंध्याचल से दर्शन के बाद ट्रेन पकड़ने के लिए ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन आया था।
विज्ञापन


वहां दो मनबढ़ युवकों ने उसकी बहन से छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों महिलाओं को इतना पीटा कि उसकी पत्नी बेहोश हो गई, जबकि बहन का सिर फट गया। बाद में गोपीगंज पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम महिला को होश आ गया। बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में उसने बताया कि मनबढ़ युवक उन पर ऐसे टूट पड़े जैसे उन्हें किसी का डर ही नहीं हो। आसपास मौजूद लोगों का भी मदद के लिए आगे न आना अचंभित कर गया।

पीड़िता ने बताया कि रात में रेलवे पुलिस के अधिकारी पूछताछ करने के लिए आए थे। पीड़ित महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


...और मनबढ़ों से डरती है जीआरपी

गोपीगंज के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दोपहर राजस्थान के अलवर की महिलाओं संग छेड़खानी की यह कोई पहली घटना नहीं है। गुरुवार को जिला अस्पताल आए जीआरपी के जवानों ने बताया कि स्टेशन के समीप एक गांव में करीब 20 से 30 की संख्या में मनबढ़ और बदमाश किस्म के युवक हैं।

जो स्टेशन पर आए दिन मारपीट, छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। यही नहीं स्टेशन के समीप गंदगी भी करते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की बात होती है तो बड़ी संख्या में लोग टूट पड़ते हैं।

जीआरपी का सिपाही निलंबित, जांच सीओ वाराणसी को

 Bhadohi Teasing with women at railway station , horror experience
मारपीट में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर राजस्थान की महिलाओं के साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में प्लेटफॉर्म पर तमाशबीन बने रहे जीआरपी के सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ वाराणसी जीआरपी कर रहे हैं।

पीड़िता के पति की तहरीर पर जीआरपी ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। गुरुवार को रेलवे स्टेशन के समीप के झम्मनपुर गांव में आरपीएफ के जवानों ने तीन बार छापेमारी की पर कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।

दिनदहाड़े दो महिलाओं की इज्जत पर हाथ डालने और बेरहमी से मारपीट कर उन्हें लहूलुहान करने की घटना सामने आने के बाद खड़बड़ाए रेलवे प्रशासन ने  गुरुवार को तेजी दिखाई। आरपीएफ इंस्पेक्टर घनश्याम और जीआरपी चौकी प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने जिला अस्पताल में पीड़ित महिलाओं का बयान लेने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसके बाद स्टेशन के समीप स्थित झम्मनपुर गांव में फोर्स के साथ दबिश दी। हालांकि कोई आरोपी हाथ नहीं लगा। इस पर पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर 12 घंटे के अंदर आरोपी हाजिर न हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों को चिह्नित  कर लिया गया है। जीआरपी चौकी प्रभारी के मुताबिक दोनों के खिलाफ माधोसिंह जीआरपी चौकी में छेड़खानी और छिनैती का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed