{"_id":"587be30a4f1c1b700defe603","slug":"bdc-including-three-deaths-from-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से बीडीसी समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड लगने से बीडीसी समेत तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Mon, 16 Jan 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर का प्रकोप अगले तीन-चार दिन तक रहेगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहरी और गलन जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार की रात ग्रामीण इलाकों में ठंड लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। आराजीलाइन क्षेत्र में महिला बीडीसी, दानगंज क्षेत्र में किसान तो मिर्जामुराद क्षेत्र में एक महिला की जान चली गई।
आराजीलाइन क्षेत्र की ढढोरपुर की रहने वाली क्षेत्र पंचायत सदस्य मतुला उर्फ मखुई (55) शनिवार की रात सीवान में अपने खेतों की सिंचाई कर रही थी। इसी दौरान ठंड लगने से उसकी तबीयत खराब हो गई। मखुई के बेटे संजय और मिठाई उन्हें तत्काल घर लेकर आए। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच उनकी मौत हो गई। बीडीसी की मौत पर ब्लॉक प्रमुख नगीना देवी, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख आलोक पांडेय ने शोक व्यक्त किया है।
इसी तरह मिर्जामुराद क्षेत्र के भेड़हा गांव में तुलसी प्रसाद की पत्नी रजवंती देवी (55) रात में खाना खाने के बाद ठंड लगने के कारण कांपते हुए जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में घर के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चोलापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी किसान नागेश्वर चौहान (70) रात में गेहूं की सिंचाई कर घर लौटे तो उनके पेट में दर्द होने लगा। भोर में परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।