{"_id":"58eb2eba4f1c1b874acf4f61","slug":"ballia-s-supervisor-attack-in-bihar-killing-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया के पर्यवेक्षक पर बिहार में जानलेवा हमला, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया के पर्यवेक्षक पर बिहार में जानलेवा हमला, चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 10 Apr 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
घायल शमशेर अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के आय-व्यय प्रेक्षक शमशेर अली एवं उनके चालक नरही थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अनिल सिंह को अज्ञात बदमाशों ने बिहार के छपरा जनपद के थाना मढौरा के तालिमपुर ग्राम के पास रविवार की देरशाम गोली मार दी।
विज्ञापन
जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यय प्रेक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने पटना मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आय-व्यय प्रेक्षक शमशेर अली सिविल एकाउंट सर्विस दिल्ली में तैनात है, जो बिहार के आरा जनपद के रहने वाले हैं। यूपी के विधानसभा चुनाव में आयोग के निर्देश पर बलिया के बेल्थरारोड, सिकंदरपुर व रसड़ा विस क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि व्यय प्रेक्षक बिहार प्रांत के सिवान जिले में अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। रविवार की शाम वहां से लौटने के क्रम में उनकी गाड़ी जैसे ही छपरा जनपद के थाना मढौरा के तालिमपुर ग्राम के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर गोली मार दी।
चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को पुलिस ने पटना के मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया है।
उधर, चालक के पैतृक गांव दौलतपुर में जैसे ही मौत की घटना की जानकारी पहुंची।
वैसे ही गांव में मातम पसर गया। पत्नी कंचन सिंह एवं मां इंद्रावती देवी का रोते-रोते बुराहाल था। वहीं बच्चाें को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन दादी और मां को रोते देख वे भी रो रहे थे। वहीं पुत्र को ग्रामीण लेकर छपरा चले गए।