फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Balia: Did not get money for treatment of his mother Suicidal

बलिया : मां के इलाज के लिए पैसा नहीं जुटा पाए तो कर ली खुदकुशी

Wed, 19 Apr 2017 05:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 19 Apr 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Balia: Did not get money for treatment of his mother Suicidal
suicide shimla

वाराणसी-छपरा रेलखंड के बांसडीहरोड- सहतवार रेलवे स्टेशन के बीच कुसौरा गांव के पास सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर दो युवकों का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के घरवालों ने पहचान की।  मालूम हो कि बासडीहरोड थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी बड़क राय (20) एवं छोटक राय (19) टेम्पो चलाकर अपने परिवार का खर्चा चलाते थे।
विज्ञापन


मृतक की मां प्रमिला देवी की तबीयत खराब चल रही थी, जिनका इलाज वाराणसी बीएचयू में चल रहा था। मां का इलाज के लिए दोनों भाई पैसा जुटा रहे थे। बताया जा रहा है कि बीमारी के इलाज के लिए लाखों रुपए की जरूरत थी। पैसा जब नहीं जुटा तो परिवार में कलह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को दोनों भाई घर से निकल गए, जो वापस लौटकर नहीं आए। सुबह उनकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। लोगों का कहना है कि दोनों सगे भाई बीमार मां के इलाज के लिए पैसा नहीं जुटा पाए, इसलिए खुदकुशी कर ली।

घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के भांजा श्रीराम तिवारी ने शव का शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed