फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   babatpur airport canteene boy murder in varanasi

बाबतपुर एयरपोर्ट कैंटीन कर्मी की गोली मारकर हत्या

Tue, 31 Jan 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 31 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
babatpur airport canteene boy murder in varanasi
घटना की जानकारी पाकर मंगारी गांव के कई ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए - फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर एयरपोर्ट की कैंटीन के कर्मचारी धीरज सिंह उर्फ कल्लू (27) के  गोली मारकर मंगलवार रात बदमाशों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन

वारदात को मंगारी स्थित कल्लू के घर से कुछ दूरी पर अंजाम दिया गया।
घर वाले कल्लू को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर शव कब्जे में लेने पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई।
एसएसपी ने विधायक अजय राय को आश्वस्त किया कि 15 दिन में हर हाल में हत्यारे गिरफ्त में होंगे तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश और आशनाई को कारण मानकर तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं, जिस तरीके से कल्लू के सीने पर अंधेरे में सटीक निशाना लगाया गया है उसे देखते हुए पुलिस का मानना है कि वारदात को पेशेवर शूटर ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी निवासी धीरज सिंह बाबतपुर एयरपोर्ट परिसर स्थित रेस्टोरेंट में काम करता था। मंगलवार की रात रेस्टोरेंट से कल्लू साइकल से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि वह घर से लगभग पचास मीटर दूर पहुंचा होगा तभी सरसों के खेत में छुपे बदमाश ने दो राउंड फायरिंग की और कल्लू पगडंडी पर गिरकर तड़पने लगा।
घटनास्थल के आसपास खेत में शौच कर रही महिलाओं ने शोर मचाया तो कल्लू के घर वाले और ग्रामीण मौके की ओर भाग कर आए।  डॉक्टरों के अनुसार एक गोली कल्लू के सीने के बाएं हिस्से में आर-पार कर गई है जबकि दूसरी का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगेगा।

उधर, घटना की जानकारी पाकर मंगारी गांव के कई ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और इसी बीच कांग्रेस विधायक अजय राय भी आए। शव कब्जे में लेने आई पुलिस से सभी का कहना था कि पहले हत्यारों की गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed