{"_id":"590455084f1c1b1035c0e9ba","slug":"azamgarh-three-killed-two-injured-in-accident-between-car-and-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : कार और ट्रक की टक्कर में सिपाही समेत तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ : कार और ट्रक की टक्कर में सिपाही समेत तीन की मौत, दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 29 Apr 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
accident in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक आबकारी सिपाही समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूना पार (बड़े गांव) गांव के पास शुक्रवार की रात 12:30 बजे के करीब आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर कार और सिलिंडर से भरे ट्रक के बीच आमने -सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
घटना में अबकारी सिपाही रामानुग्रह सिंह सहित तीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि सिपाही का 10 माह का बच्चा व 35 वर्षिय पत्नी स्वेता बुरी तरह घायल हो गये । मौके पर पहुंचे 100 नंबर के पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस घटना से मौके पर कोहराम मच गया ।
विज्ञापन
आबकारी पुलिस में तैनात रामानुग्रह सिंह गुरुवार की सुबह अपने परिवार के साथ विंध्याचल देवी जी का दर्शन करने गए थे । शुक्रवार शाम 5:00 बजे के करीब दर्शन करने के बाद शुक्रवार की शाम शुक्रवार की शाम 11:30 बजे के आजमगढ़ शहर पहुंचे। पूरे परिवार ने वहां होटल में खाना खाया ।
खाना खाने के बाद रामानुग्रह सिंह अपनी कार से फिर रवाना हुए। जीयनपुर बाजार से आगे पूना पार (बड़े गांव) के पास 12:30 बजे रात के करीब दोहरीघाट के तरफ से आ रही सिलिंडर भरे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की बैगन आर कार के परखच्चे उड़ गए ।
बैगन आर चला रहे सिपाही रामानुग्रह सिंह (40) पुत्र हरि ओम प्रकाश सिंह निवासी हुमायूंपुर गोरखपुर व सिपाही की साली खुशबू व सिपाही की सास निवासी देवरिया की मौके पर मौत हो गई। वहीं सिपाही की पत्नी श्वेता सिंह उम्र 35 साल व सिपाही का 10 माह का पुत्र बुरी तरह से घायल हो गया।