{"_id":"5912ef864f1c1baa7c852d69","slug":"azamgarh-the-girl-s-vulgar-messages-viral-when-she-escapes-with-her-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : प्रेमी के साथ भागने पर युवती के अश्लील मैसेज किए वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ : प्रेमी के साथ भागने पर युवती के अश्लील मैसेज किए वायरल
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 11 May 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
दंपति ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने गांव के ही युवक के साथ घर से भाग गई और अदालत में जाकर शादी कर ली। युवती और युवक के फरार होने पर उनके गांव के कुछ मनबढ़ लोगों ने सोशल साइट पर इनके विषय में अश्लील मैसेज वायरल कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को युवती के घर वालों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उनका आरोप है कि 22 अप्रैल को उनकी बेटी गांव के ही युवक के साथ भाग गई। इस संबंध में 24 अप्रैल को मुबारकपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, युवती और युवक के घर से भाग जाने पर गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने सोशल मीडिया पर इन दोनों की आपत्तीजनक फोटो अपलोड कर दिया और अश्लील टिप्पड़िया कीं। इससे युवती के घर वालों की काफी बदनामी हो रही है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन