{"_id":"58886e884f1c1b476fcf43e0","slug":"azamgarh-teacher-and-student-died-after-being-hit-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में करंट लगने से शिक्षिका और छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में करंट लगने से शिक्षिका और छात्रा की मौत
टीम डिजिटल, वाराणसी/ आजमगढ़
Updated Wed, 25 Jan 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
teacher and student died in Azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के सगड़ी क्षेत्र के जीयनपुर स्थित श्रीकेएन सिंह महिला पीजी कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स कैंप में हिस्सा लेने आई अध्यापिका रीना सिंह चौहान (32) और छात्रा अर्चना चौहान (18) की मंगलवार की रात करेंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्रीकेएन सिंह महिला पीजी कालेज में मंगलवार से दो दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स कैंप चल रहा था।
इसमें दर्जनभर से अधिक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षक शामिल थे। श्री विक्रमा चौहान स्मारक महाविद्यालय रामपुर भुजही के परिसर में चलने वाले महर्षि गोपालाब्रह्म जूनियर हाईस्कूल में रीना सिंह शिक्षिका थीं।
विज्ञापन
वह जौनपुर के गौराबादशाहपुर क्षेत्र के भुइली गांव की रहने वाली थीं। महाविद्यालय में महिला शिक्षक न होने के कारण रीना को कैंप में भेजा गया था। कैंप में मंगलवार की रात करीब 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चला। इसके बाद सभी सोने चले गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रात एक बजे टायलेट के लिए अध्यापिका रीना सिंह चौहान और छात्रा अर्चना चौहान छत पर गई थीं।
इसी दौरान कालेज से सटे एक मकान की छत से गुजरे हाईटेंशन तार से दोनों को करेंट लग गया।
अर्चना की छत पर ही मौत हो गई, जबकि करेंट के झटके से रीना गली में गिर गई और उनकी भी जान चली गई। करेंट लगते समय हुई आवाज से छात्राएं और शिक्षकों में अफरातफरी मच गई।
अर्चना श्रीविक्रमा चौहान स्मारक महाविद्यालय रामपुर भुजही में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सूचना पर रात में ही एसडीएम सगड़ी रवि रंजन, तहसीलदार हीरालाल, सीओ शोहराब आलम पहुंच गए।
अर्चना के पिता नामवर चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। हादसे के बाद आयोजन समाप्त कर दिया गया।