फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh : Principal, who come late on duty beat the Education Officer

ड्यूटी पर देर से आए प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षाधिकारी को पीटा

Sun, 23 Apr 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 23 Apr 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh : Principal, who come late on duty beat the Education Officer
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ाकला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) मार्टीनगंज ने मारपीट करने का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


उनका कहना है कि मौके पर अनुपस्थित मिले प्रधानाध्यापक ने उपस्थित बनाने के लिए दबाव बनाया, न मानने पर मारपीट की। शिक्षकों ने बीचबचाव किया। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने बरदह थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अवधेश नारायण सिंह मार्टीनगंज ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह क्षेत्र के लसड़ाकला गांव में स्थित सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सुबह करीब नौ बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तीन अध्यापकों में दो मौजूद रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक बालचंद्र अनुपस्थित रहे। स्कूल में अध्यापकों के आने का समय सुबह आठ बजे निर्धारित है। बावजूद इसके प्रभारी प्रधानाध्यापक नौ बजे तक स्कूल नहीं पहुंच सके थे। इस पर उपस्थिति पंजिका में बालचंद्र को अनुपस्थित कर दिया।

इसके बाद वे प्राइमरी स्कूल लसड़ाकला का निरीक्षण करने चले गए। सवा नौ बजे के करीब प्रभारी प्राधानाध्यापक बालचंद्र स्कूल पहुंचे। अपने को रजिस्टर में अनुपस्थित देख भड़क गए। इसके बाद बालचंद्र सीधे उनके पास आए और रजिस्टर में उपस्थित दर्शाने के लिए दबाव बनाया।


उनकी बात नहीं मानने पर प्रधानाध्यापक ने मारपीट की। वहां मौजूद अध्यापक विजय यादव, आशुतोष पांडेय, उदय प्रताप आदि ने बीच बचाव किया। घटना के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बरदह थाने में तहरीर दी।

सीओ लालगंज श्यामनरायण ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed