फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: In the marriage of sister-in-law, Jija beaten, squeezed the chain from the throat

आजमगढ़ : साली की शादी में जीजा को पीटा, गले से चेन छीनी

Sun, 14 May 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 14 May 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh: In the marriage of sister-in-law, Jija beaten, squeezed the chain from the throat
demo pic - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के रौनापार बाजार में शुक्रवार की शाम आई बारात में भोजन करते समय हुए विवाद में पड़ोसी युवकों ने दुल्हन के जीजा को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। घायल जीजा का स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज कराया गया।

विज्ञापन


हालत में सुधार होने पर शनिवार को उसने रौनापार थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक मटरू (35) पुत्र लालबिहारी है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के नैनीजोर मसूरियापुर गांव का निवासी है। मटरू की ससुराल रौनापार बाजार निवासी कैलाश गुप्ता के घर है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कैलाश की बेटी डिंपल की बारात आई थी। द्वारपूजा समाप्त होने के बाद पड़ोस का एक युवक भोजन बना रहे हलवाई से पूड़ी और सब्जी मांगकर अपने घर ले गया। कुछ देर बाद वही युवक दोबारा फिर भोजन की मांग करने लगा। इस पर हलवाई ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलवाई के इस बर्ताव से नाराज युवक ने जाकर अपने घर पर बताया। उसके साथ तीन अन्य युवक आए और हलवाई से झगड़ा करने लगे। विवाद होते देख मटरु वहां पहुंच गया और बीच बचाव करने लगा। मटरु की बात से नाराज मनबढ़ों ने उसे लातघूसों से पीटकर घायल कर दिया।

साथ ही उसके गले से चेन छीन ले गए। पिटाई होने से मटरू बेहोश हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में मटरु को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया, जहां सघन इलाज के बाद उसे होश आया।


शनिवार को मटरु ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed