{"_id":"5b16d0944f1c1bb16e8b65d0","slug":"attack-on-junior-engineer-in-office-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः राजकीय निर्माण निगम के कार्यालय में जेई पर हमला कर मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनारसः राजकीय निर्माण निगम के कार्यालय में जेई पर हमला कर मांगी रंगदारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में सोमवार को रंगदारी को लेकर हुए हमले का मामला शांत नहीं हुआ था कि मंगलवार को शहर के मलदहिया स्थित राजकीय निर्माण निगम के कार्यालय में घुसकर अवर अभियंता मोहम्मद शऊर खां पर हमला किया गया और रंगदारी मांगी गई।
मामले को लेकर चेतगंज थाने में जेई की तहरीर पर जौनपुर निवासी मोनू राय और अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और हमला करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे जेई मोहम्मद शऊर खां ने बताया कि वो रोजाना की तरह अपने कार्यालय में कामकाज कर रहे थे। इसी दौरान मोनू राय नामक शख्स अपने पांच-छह साथियों के साथ आया और पूछा कि 20 हजार रुपये देने को कहा गया था अभी तक क्यों नहीं दिए।
विज्ञापन
इसके बाद असलहे से लैस मोनू और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अभियंता ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। इस बारे में इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।