जौनपुर : 2012 के ज्योतिषी हत्याकांड में थानाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश पंचम ने गिरफ्तारी वारंट और अवमाना का नोटिस जारी किया है। पुलिसकर्मियों में सरपतहा थानाध्यक्ष शिव शंकर चौबे भी शामिल हैं।
शिव शंकर चौबे और एसआई राम आशीष का कार्बाइन बरामदगी के संबंध में, एसआई सत्य प्रकाश सिंह का पिस्टल बरामदगी और पुलिसकर्मी अमरीश कुमार गिरी का विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के संबंध में बयान होना है। तमिलनाडु से आए डॉ शंकरनारायण ने घटना में गोली लगने से घायल राजेश के मेडिकल रिपोर्ट के संबंध में बयान दर्ज कराया।
ये भी पढें : सीएम योगी के मंत्रिमंडल में काशी के तीन विधायक शामिल, अनिल राजभर-रविंद्र जायसवाल को मिला ये पद
बता दें कि 15 नवंबर 2012 को 9 बजकर 15 मिनट पर सुबह पुलिस वर्दी में आए शूटरों ने कार्बाइन और पिस्टल से गोलियां बरसा कर सरपतहां के ऊंचगांव में ज्योतिषी रमेश तिवारी की हत्या कर दी थी। वहीं इस घटना में उनके भाई राजेश घायल हो गए थे।
आरोपी शूटर शेर बहादुर की एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। अन्य आरोपियों का विचारण कोर्ट में चल रहा है। तीन आरोपी जेल में हैं, तो वहीं अन्य की जमानत हो चुकी है। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपियों से काटेक्ट किया था। उच्चतर न्यायालय ने मुकदमे को जल्दी से निस्तारण करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढें : अनिल राजभर का हुआ प्रमोशन, कैबिनेट मंत्री का पद देकर पिछड़ा वर्ग में पैठ मजबूत करेगी भाजपा