{"_id":"5d5e62b88ebc3e6c5931f849","slug":"anm-tied-medical-officer-with-rope-on-chair-demanding-bribe-for-attendance-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिरी के लिए घूस मांगने वाले चिकित्साधिकारी को एएनएम ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाजिरी के लिए घूस मांगने वाले चिकित्साधिकारी को एएनएम ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
Thu, 22 Aug 2019 03:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 22 Aug 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
कुर्सी से बंधे प्रभारी चिकित्साधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई एएनएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को कुर्सी पर रस्सी से बांध दिया। आरोप है कि कि चिकित्साधिकारी उपस्थित रहने पर भी अनुपस्थित कर देते हैं।
विज्ञापन
एएनएम का कहना है कि हाजिरी के लिए घूस मांगते हैं। इससे आजिज आकर सभी ने गुरुवार को उनके कार्यालय में ही उन्हें कुर्सी पर ही रस्सी से बांध दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हें मुक्त कराया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : एक घर में दो की मौत से हड़कंप, जेठ ने फांसी लगाकर जान दी, छोटे भाई की पत्नी की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जिसकी कमी पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।