फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman lured to Myanmar's KK Park with Bangkok job offer, held hostage for cyber fraud, Darri police arrested

कोरबा की युवती को म्यांमार में बनाया बंधक: साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 08:32 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 08:32 PM IST
सार

विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवती को म्यांमार के कुख्यात केके पार्क में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की एक महिला सदस्य को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना दर्री पुलिस द्वारा की गई है।
 

विज्ञापन
Woman lured to Myanmar's KK Park with Bangkok job offer, held hostage for cyber fraud, Darri police arrested
विदेशी नौकरी के नाम पर म्यांमार में बंधक बनाकर साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवती को म्यांमार के कुख्यात केके पार्क में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की एक महिला सदस्य को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना दर्री पुलिस द्वारा की गई है।
विज्ञापन


मामले में प्रार्थिया निवासी दर्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि फेसबुक पर बैंकॉक में ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी का विज्ञापन देखा था, जिसमें लगभग 30 हजार थाई भाट प्रतिमाह सैलरी का ऑफर था। विज्ञापन देखकर उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। आरोपी महिला लीजा एवं उसके साथियों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। पहले उसे बेंगलुरु बुलाया गया, फिर फ्लाइट से थाईलैंड ले जाया गया। वहां से बॉर्डर पार कराकर म्यांमार के केके पार्क पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि केके पार्क पहुंचते ही उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और उसे बंधक बना लिया गया। वहां उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई। उसे फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने और ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर भारतीय लोगों से ठगी करने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की सूचना पर भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन की मदद से उसे सुरक्षित भारत वापस लाया गया। कोरबा लौटने के बाद पीड़िता ने थाना दर्री में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 331/2026, धारा 143(2), 146 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस को इस गिरोह में संलिप्तता के साक्ष्य मिले। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपिया स्नेहा भथलाल बडोले, उम्र 35 वर्ष, निवासी जिला गोंदिया, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। आरोपिया को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त की गई है। पुलिस अब अन्य आरोपियों और इस गिरोह के डिजिटल व वित्तीय नेटवर्क की जांच कर रही है।


कोरबा पुलिस ने बताया कि जिले में साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी नौकरी के प्रस्तावों और सोशल मीडिया फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश में नौकरी के किसी भी अनजान ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विदेशी नौकरी के नाम पर म्यांमार में बंधक बनाकर साइबर ठगी

विदेशी नौकरी के नाम पर म्यांमार में बंधक बनाकर साइबर ठगी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed